बारिश की वजह से जलभराव में डूबकर दो बच्चों की मौत
दिल्ली में बारिश मौत लेकर आई है। सिरसपुर अंडरपास में बारिश की वजह से जलभराव में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चों की मौत डूबने से हुई है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पानी में करंट बहने से बच्चों की मौत हुई है। मरने वाले दोनों बच्चों की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है।सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बच्चों का शव पानी से निकाला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार