हेलेन तूफान से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 227 पहुंची
वाशिंगटन। अमेरिका में आए हेलेन तूफान से खासी तबाही हुई है, वहीं इसके प्रभाव से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 227 हो गई। इस तूफान का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में देखा गया, जबकि छह राज्यों में अनेक लोगों की मौत हो गई।
अमेरिका में आए हेलेन तूफान के कारण चहुंओर तबाही का मंजर देखने में आया है। इस तूफान के कारण मारे गए लोगों के शवों को तलाशने और निकालने का कार्य एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जारी है। बताते चलें कि तूफान ‘हेलेन’ 26 सितंबर को तट पर आया था। इसके बाद तूफान फ्लोरिडा से उत्तर की ओर बढ़ गया था, जहां पर व्यापक पैमाने पर विनाश हुआ है। तूफान के कारण हुई भीषण वर्षा में अनेक मकान या तो ढह गए या फिर पानी के साथ बह गए। अनेक सड़क मार्ग नष्ट हो गए और बिजली एवं मोबाइल फोन सेवाएं ठप प्राय: हो गईं। विभागीय जानकारी में बताया गया कि हेलेन तूफान में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 225 थी, इसके अगले शनिवार को साउथ कैरोलाइना में दो और शव मिलने के बाद यह संख्या 227 पहुंच गई है। फिलहाल यह नहीं बताया जा सका है कि तूफान के कारण कितने लोग लापता हुए हैं, लेकिन तलाशी अभियान जारी है। ऐसे में यह आशंका भी जाहिर नहीं की जा सकती है कि मतकों की संख्या आगे और कितनी बढ़ने वाली है। हेलेन ने 2005 में आए कैटरीना तूफान की याद ताजा करा दी है, जो कि अमेरिका की भूमि पर आने वाले सबसे भयंकर तूफानों में से एक था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ