विवेक अग्निहोत्री द दिल्ली फाइल्स की कर रहे तैयारी
मुंबई। बालीवुड फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी नई फिल्म द दिल्ली फाइल्स के साथ एक और दिलचस्प कहानी कहने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। अग्निहोत्री और उनकी टीम ने इस फिल्म को खास बनाने के लिए एक लंबी और गहन रिसर्च की है।
उन्होंने प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के साथ फिर से सहयोग किया है, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स की मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने न केवल आलोचकों से सराहना प्राप्त की, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। अग्रवाल, अपनी कंपनी अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के जरिए, पहले भी ऐतिहासिक कहानियों पर आधारित नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म कार्तिकेय 2 और गुडाचारी का निर्माण कर चुके हैं। द दिल्ली फाइल्स भी इसी तरह की एक विशेष कहानी पेश करने का वादा करती है, और दर्शकों को एक नई दृष्टि से परिचित कराने के लिए तैयार है।
बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, चाहे वह उनके बोल्ड स्टोरी टेलिंग के अंदाज के लिए हो या दर्शकों पर प्रभाव डालने वाली कहानियों के लिए। उन्होंने द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स, और द वैक्सीन वॉर जैसी सफल फिल्में दर्शकों के लिए पेश की है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक