मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विश्व विख्यात बिजनेस कंसलटेंट डॉ. रामचरण ने भेंट की
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विश्व विख्यात बिजनेस कंसलटेंट, लेखक तथा वक्ता डॉ. रामचरण ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. रामचरण को प्रदेश में व्यवसाय अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने, प्रदेश को वैश्विक व्यापार मंचों पर आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने और वैश्विक स्तर पर प्रदेश की निवेश क्षमता के प्रदर्शन के लिए जारी गतिविधियों से अवगत कराया। प्रदेश में लॉजिस्टिक हब, स्मार्ट औद्योगिक पार्क, स्टार्ट-अप इको सिस्टम, ए.आई., ऑटोमेशन, हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ।
डॉ. रामचरण, कॉरपोरेट गवर्नेंस, व्यावसायिक प्रबंधन और तेजी से बदलते वर्तमान परिवेश में व्यावसायिक समस्याओं के समाधान के विशेषज्ञ हैं। उन्हें फॉर्च्यून पत्रिका ने सबसे प्रभावशाली सलाहकार और इकोनामिक टाइम्स ने वर्ष 2010 के लिए ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर नामित किया है।

वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट पर हाई कोर्ट का शिकंजा, अनुज शर्मा मामले में बड़ा आदेश
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल