गाय की पूजा-अर्चना से मिलता है सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद
सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। वहीं शास्त्रों में भी बताया गया है कि गाय एक मात्र ऐसा पशु है, जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गाय की पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ गौ माता बल्कि सभी देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। साथ ही हर तरह के दोष भी दूर हो जाते हैं। वहीं अगर रोजाना गाय की सेवा करना संभव नहीं है, तो ऐसे में रोजाना गाय की आरती जरूर करनी चाहिए।
भगवान की पूजा-अर्चना के बाद गाय की आरती जरूर करनी चाहिए। इससे जातक को कई लाभ प्राप्त होंगे।
गाय की आरती
ॐ जय गौ माता,मैया जय धेनु माता। मुकुन्द विधाता उमापति, सीतापति ध्याता।। ॐ जय धेनु माता
सागर मंथन उपजी,कामधेनु माता । नमन किए सब देवता,अति पावन नाता।। ॐ जय धेनु माता
तनुजा जो तुझसे जन्मी,नंदिनी नाम रचे। ऋषि वशिष्ठ की शक्ति, राजा दिलीप भजे ।। ॐ जय धेनु माता
पाप विनाशिनी मैया,सुखद भंडार भरे। तैंतीस कोटि दैवत,अंग निवास करे।। ॐ जय धेनु माता
पंचगव्य है पावन,औषध गुणकारी। रोग दोष मिटाए,मॉ तुम उपकारी ।। ॐ जय धेनु माता
जिस घर अंगना धेनु,मॉं की हो सेवा। वैतरणी तरते वो नर,पाते शुभ मेवा।। ॐ जय धेनु माता
शुभ मति शुभ फल दायक,है संकट त्राता । जो जन करते सेवा,मोक्ष सुफल पाता ।। ॐ जय धेनु माता
आरती वंदना धेनु की,जो नर हैं गाते। कहते हैं श्रीकृष्णा,वे मनु तर जाते।। ॐ जय धेनु माता
गाय की आरती के लाभ
बता दें कि रोजाना गौ माता की आरती करने से जातक में धार्मिकता बढ़ती है और उसको आध्यात्म की प्राप्ति होती है।
रोजाना गौ माता की आरती करने से जातक के पुण्य में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
गौ माता की रोजाना आरती करने से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
इससे ग्रह दोष और वास्तु दोष भी नष्ट होता है। साथ ही पितृ दोष भी दूर होता है।
रोजाना गौ माता की आरती करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही सकारात्मकता और संपदा का भी आगमन होता है।
वहीं रोजाना गाय की आरती करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है

राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी