यामी गौतम और आदित्य धर की शादी को पूरे हुए तीन साल
यामी गौतम और आदित्य धर आज 4 जून को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल ने कोरोना काल के दौरान महज 18 लोगों की मौजूदगी में गुपचुप शादी रचाई थी, जिसकी खबर कानों-कान किसी को न हुई।
एक्ट्रेस ने शादी करने के बाद देर शाम अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए थे। इस खास मौके पर इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर एक-दूजे को सालगिरह की बधाई दी है।
यामी गौतम का पोस्ट
यामी गौतम ने कुछ ही देर पहले आदित्य धर संग एक अनदेखी फोटो शेयर की है। ये फोटो उनकी फिल्म आर्टिकल 370 के प्रमोशन की है, जिन दिनों वह प्रेग्नेंट थी। इस फोटो में ये कपल कैमरे में देखकर हंसता नजर आ रहा है। इस तस्वीर में यामी का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, सबसे खुशहाल 3 और सचमुच अब।
आदित्य धर ने भी किया विश
यामी गौतम के अलावा डायरेक्टर आदित्य धर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यामी संग कुछ फोटोज शेयर की है और कैप्शन में लिखा, प्रिय यामी, आप मेरे लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला थीं, हैं और हमेशा रहेंगी। सालगिरह मुबारक हो माय लव।
एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म
ये कपल 10 मई को पेरेंट्स बने था । मां बनने के 10 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने 20 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया था। इस कपल ने अपने लाडले का नाम वेदविद रखा है, जिसका कनेक्शन भगवान विष्णु से है ।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका